बारां: खजूरपुरा वार्ड में मारपीट में एक युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Aug 19, 2025 बारां शहर के खजूर पुरा वार्ड में मंगलवार को घर पर मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने बताया कि बबलू पुत्र गणेश लाल यादव मारपीट की घटना में घायल हो गया जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है संबंधित थाने को कार्यवाही की सूचना दे दी है।