बारां: जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय सभागार में परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की
Baran, Baran | Aug 19, 2025 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय सभागार में परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक ली उन्होंने स्कूली वैन और ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए कॉलेज रोड पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर परिषद को 7 दिन में स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा गया है । कॉलेज और अस्पताल होने से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।