फतुहा: सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने हेतु भूमि अधिग्रहण नियमावली 2014 के अनुसार करने की मांग
Fatwah, Patna | May 9, 2026 सैटलाइट टाउनशिप को विकसित करने के लिए ली जाने वाली किसानोकी जमीन को बिहार शहरी आयोजना तथा विकास नियमावली 2014 के अनुरूप अधिग्रहण करने की सरकार से किसानों ने मांग किया है। इसे लेकर फतुहा प्रखंड के पूर्व आत्मा अध्यक्ष विनय सिंह व किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष जितेंद्र आर्य ने पटना डीएम को एक ज्ञापन दिया है। डीएम ने आवेदन को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।