मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र निवासी महिला ने मिठाई में नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया। बीती 9 फरवरी शाम 8 बजे उसकी बहन का पड़ोसी जो की इटावा का रहने वाला है। वह महिला के घर आया और मिठाई में नशीली दवा खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वही पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई न होने के चलते एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है।