मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में दबंगों के द्वारा आम रास्ते पर किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की शिकायत
भोगांव क्षेत्र निवासी राम विलास पुत्र लाल सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के आम रास्ते पर दबंगों के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाना भोगांव में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए मांग की है।