मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जनपद एटा के ग्राम कानिकपुर निवासी रवि प्रकाश पुत्र रमेश चंद्र कुरावली क्षेत्र के नगला बकती में अपनी ननसार मैं रहकर नौकरी कर रहा था। सोमवार की शाम बाइक से सवार होकर वह खाना खाने के लिए जा रहा था। जैसे ही गैलानाथ पुल के पास पहुंचा तभी अज्ञात बाहर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।