मैनपुरी: कैथपुर में दबंगों के द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा, डीएम से की शिकायत
ग्राम कैथपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी नीरज कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बैनामा सुदा जमीन पर गांव के दबंगों के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना किशनी में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगों पर कार्रवाई को लेकर डीएम से शिकायत की है।