मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
बिछवा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी राम प्रताप पुत्र ध्रुव सिंह मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रह रहे थे। सोमवार की शाम व घर से निकल गए और मंगल की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।