गभाना: पिसावा पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को पकड़ा
पिसावा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव बसेरा और भदियार के बीच चल रहे अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही खनन में जुटे लोग और वाहन चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से मिट्टी खनन में इस्तेमाल हो रही एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया।