#दीपावली पर #संजीव #सक्सेना का खास संदेश, हर घर रोशन हो, हर चेहरे पर मुस्कान आए
#धनतेरस, #दीपावली, #भैया #दूज और #गंगा #स्नान पर बरेलीवासियों सहित देशवासियों को दीं दिल से शुभकामनाएं, प्रदूषण रहित और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील
बरेली। #दीपों के #महापर्व #दीपावली के पावन अवसर पर बरेली निवासी संजीव सक्सेना ने अपने चैनल के माध्यम से बरेलीवासियों, क्षेत्रवासियों और समस्त देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गंगा स्नान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संजीव सक्सेना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, आपसी प्रेम बढ़ाने और रिश्तों में मिठास घोलने का पावन पर्व है। उनकी कामना है कि इस त्योहार पर हर घर दीपों से जगमगाए, हर परिवार में सुख-समृद्धि आए और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।
उन्होंने बड़ों से स्नेह और आशीर्वाद की कामना करते हुए बच्चों एवं छोटों को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। साथ ही लोगों से अपील की कि दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाएं, लेकिन पटाखे चलाते समय पर्यावरण और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ऐसे पटाखों से बचें जिनसे अत्यधिक ध्वनि और प्रदूषण फैलता हो तथा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होती हो।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हमारी खुशी से किसी दूसरे को परेशानी न हो। दीपावली को प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सुरक्षित वातावरण के साथ मनाना चाहिए।
अंत में संजीव सक्सेना ने एक बार फिर सभी देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
शुभकामना संदेशकर्ता: संजीव सक्सेना, बरेली
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Nov 5, 2026