जोकीहाट: जोकिहाट: रात के अंधेरे में तस्करी का खेल, पुलिस ने किया फेल
अररिया के जोकिहाट पुलिस ने काकन टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप से 241.71 लीटर विदेशी शराब बरामद की। रात करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई, वाहन को घेरकर रोका गया। चालक ने भागने की कोशिश की, पर पकड़ा गया। दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त, मामला दर्ज। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कार्रवाई की पुष्टि की।