श्योपुर: डॉक्टर कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्ट्रेट रोड पर किया चक्काजाम, एनएच नाले से पानी निकालने की मांग
श्योपुर। शहर के कलेक्ट्रेट रोड़ पर बुधवार को दोपहर 1 बजे डाॅक्टर काॅलोनी के रहवासियों ने चक्काजाम करते हुए पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गई। लोगों का कहना था डाॅक्टर काॅलोनी में हमेशा पानी का भराव हो जाता है जिससे लोगों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है, पूर्व में भी यहां पानी भरा था।