श्योपुर: खतरे के निशान से 20 फीट ऊपर बह रही पार्वती नदी, श्योपुर-कोटा हाईवे हुआ बंद; पुल पर आया पानी
श्योपुर। श्योपुर-खातौली के बीच पार्वती नदी का जल स्तर बीती रात्रि हुई बारिश के बाद बुधवार को सुबह 9 बजे जल स्तर खतरे के निशान से 20 फीट उपर बह रहा है जिसके कारण इस नदी पर बने नए पुल पर भी पानी आ गया जिसके चलते इस मार्ग को भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है, प्रशासन ने बेरिकेट लगा दिये हैं। इसके साथ ही नदी किनारे बसे गांवो को खाली करवा दिया है।