श्योपुर: खेत जोतने की बात पर मारपीट और जातीय अपमान, रामपुरा डांग की घटना, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरा डांग में सोमवार की रात्रि 1 बजे एक महिला समेत दो लोगो से खेत जोतने की बात को लेकर मारपीट कर जातीय अपमान किया गया है। इस दौरान दो घायलो को जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया जहां पीडितो ने भारी हंगामा भी किया। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ मंगलवार को दोपहर 2 बजे केस दर्ज कर लिया है।