श्योपुर: चम्बल खतरे से 3 मीटर नीचे, पार्वती 2 मीटर ऊपर; सूंडी से 40 और सांड गांव से 17 लोगों का रेस्क्यू
प्रदेशभर में हो रही बारिश के चलते जिले की दो प्रमुख बड़ी नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन ने नदी किनारे गांवो में मंगलवार को रात्रि 8 बजे अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने पार्वती नदी किनारे बसे गांव सूंडी से 40 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया