श्योपुर: जिलेभर में बाढ़ की स्थितियों पर निगरानी जारी, कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का किया अवलोकन
श्योपुर। जिले की प्रमुख नदियों चंबल एवं पार्वती किनारे बसे ग्रामों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्तकता बरतने हेतु एडवाइजरी जारी की है, इसी क्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार की शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष का अवलोकन कर सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्थाओ ंकी समीक्षा की गई।