रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में पुलिस ने लूट के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
अनपरा थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट के आरोपियों के साथ पुलिस और SOG की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गुरुवार दोपहर 1 बजे SP अभिषेक वर्मा ने चूर्क पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 28500 रुपए, 1 बायोमेट्रिक मशीन, 1 टैबलेट, 3 मोबाइल फोन और 2 बाइक बरामद हुआ