🚨 बड़ी खबर | अरवल BREAKING NEWS 🚨 सहार सोन नदी पुल से कूदकर महिला की मौत, इलाके में मचा हड़कंप! अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सहार सोन नदी पुल से छलांग लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अरवल सदर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी सुरेश प्रसाद की 30 वर्षीय पुत्री पूजा देवी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने सोन नदी में उतरकर महिला को बचाने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि, महिला को तत्काल अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आखिर किन परिस्थितियों में हुई यह घटना? पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। #BreakingNews #ArwalNews #ArwalBreaking #Sahar #SonRiver BiharNews ArwalPolice BiharBreakingNews NewsBiharNation LatestNews BiharUpdate
Arwal, Arwal | Oct 30, 2026