बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने एक न्यायालय के वारंटी और दो नाबालिग सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
चैलाहा लाला टोला व बिनटोली से बंजरिया पुलिस एक न्यायालय के वारंटी व प्राथमिकी कांड के दो नाबालिग सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार न्ययालय का वारंटी खैराघाट का बैजू मुखिया है। जबकि प्राथमिकी अभियुक्तों में एक मनोज महतो व दो नाबालिग है। चारो को न्यायिक हिरासत में शनिवार भेज दिया गया।