चानन: गोहरी कमियापुर गांव से मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को बन्नू बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
बन्नू बगीचा पुलिस ने गोहरी कमियापुर गांव से मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार पूर्वाह्न 8 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 07/26 मामले में गोहरी कमियापुर निवासी उमेश दास के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 25 जनवरी 2026 को गोहरी कमियापुर गांव में मारपीट हुई थी.