अंबाह: पूठा गांव में घर में सफाई व लाइट लगाते समय सीढ़ी से गिरा युवक, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Nov 8, 2026 दीपावली पर घर में साफ-सफाई और लाइट लगाते समय पिंकेश सीढ़ी से अचानक संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर और कान में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया।