शुक्रवार दोपहर 1:24 मिनट पर अपने x हैंडल से दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि आज दादरी स्थित कार्यालय में 'जनता दर्शन' के अंतर्गत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान मेरी प्राथमिकता है। इसी कड़ी में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए कहा गया।