गुना नगर: जय स्तंभ चौराहे के पास खुलेआम शराब पीते लोगों का वीडियो वायरल, कार्यवाही की मांग
गुना शहर में जय स्तंभ चौराहे के पास सड़क किनारे खुले में शराब पीते लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शहर के बीचों बीच सड़क किनारे शराब पीते नजर आ रहे हैं। लोग बोले, पास में ही गुरुद्वारा पशुपतिनाथ महादेव मंदिर आर्य समाज स्कूल और थोड़ी दूर उत्कृष्ट विद्यालय है। शहर का मुख्य स्थान है राह चलते लोग परेशान होते हैं, कार्यवाही की मांग की।