नवाबगंज: कंधाई पुरवा गांव में 115 रुपये के बंटवारे पर खूनी संघर्ष, चार लोग घायल, एक का सिर फटा
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कंधाई पुरवा गांव में महज 115 रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जामुन बेचकर लौटे परिवार में पैसों के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। शहजादे आलम का सिर फट गया, जबकि साइमा गंभीर रूप से घायल हुईं।