भीलवाड़ा: सनातन पुरुषोत्तम माह महोत्सव का भव्य आगाज 17 मई को कलश यात्रा से होगा, महीने भर गूंजेंगे भगवान के जयकारे
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में अध्यात्म की अविरल गंगा बहने वाली है। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में आगामी 17 मई से 15 जून 2026 तक 'सनातन पुरुषोत्तम माह महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। सनातन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस एक महीने के उत्सव में शहरवासी भक्ति के अलग-अलग रंगों में सराबोर होंगे।