जहानाबाद: राजा बाजार में जदयू नेता पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वार; पुलिस जांच में जुटी
जहानाबाद के राजा बाजार स्थित बाजार समिति के पास शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर जदयू नेता मनीष कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। जानकारी के अनुसार, दुकान के पास बैठे मनीष कुमार से तीन-चार युवकों की कहासुनी हुई।