भंडरिया: भंडरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। घरों में पारंपरिक पकवान बनाए गए और बहनों ने भाइयों क