जगदलपुर: बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह का जायजा लेने गृहमंत्री, वनमंत्री, खेलमंत्री पहुंचे जगदलपुर, कमिश्नर व आईजी ने किया स्वागत
बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा जगदलपुर पहुँचे । जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर डोमन