चाईबासा। बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 12 चाईबासा में आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लगातार गहराते बिजली-पानी संकट पर नाराजगी जताई.