पुलिस गाड़ी पर हमले के बाद चंदला में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, क्षेत्र छावनी में तब्दील
छतरपुर जिले के चंदला थाना अंतर्गत ग्राम छपरा में डायल 112 (एमपी पुलिस हेल्पलाइन) गाड़ी पर अपराधियों द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विवाद के एक इवेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और उनकी गाड़ी पर छपरा गाँव में तीन बदमाशों ने पथराव व तोड़फोड़ कर दी।
इस दुस्साहस के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए जिलेभर की पुलिस ने चंदला और छपरा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया।
पुलिस बल ने दोनों जगहों पर भारी शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से छापेमारी कर रही है।
फिलहाल स्थिति सामान बताई जा रहीं हैं!
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर