Follow... कोटा में गर्लफ्रेंड से विवाद खत्म करने पहुंचे युवक ने कथित तौर पर खाया जहर
गर्लफ्रैंड ने उसे कमरे में किया बन्द, बुलाई पुलिस, मानसिक रूप से आहत होकर खाया जहरीला प्रदार्थ
कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद खत्म करने के लिए उसके घर पहुंचा था, जहां उसे कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली गई। घटना से मानसिक रूप से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sangod, Kota | Jul 16, 2026