Follow.. कोटा बोरखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा की बरामद
बोरखेड़ा पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंकज विजय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
Sangod, Kota | Jul 17, 2026