ब्यौहारी: देवलोंद थाना परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल, चोर रीवा से गिरफ्तार
शहडोल जिले के देवलोंद पुलिस ने मंगलवार को लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि थाना परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने बताया है कि आरोपी सचिन पटेल के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की गई थी जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया था।