बल्लबगढ़: गांव शाहपुर में सैनिक स्कूल में बॉक्सिंग रिंग के उद्घाटन समारोह पर पहुंचे हरियाणा के उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा
बीती शाम सैनिक पब्लिक स्कूल द्वारा बॉक्सिंग रिंग के उद्घाटन समारोह पर पहुंचे हरियाणा के उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा का अंतरराष्ट्रीय शूटर गोल्ड मेडलिस्ट सिंहराज अधाना ने शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और स्कूल प्रबंधन को उसकी उत्तम कार्यशैली के लिए बधाई दी।