बल्लबगढ़: गांव पनहेड़ा कलां में पानी भरकर निकालने को लेकर हुए झगड़े में दो लोग हुए घायल, दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन
गांव पनहेड़ा कलां में हुए झगड़े में घायल हुए दोनों चाचा-भतीजे यानी सुमेर और मनीष गांव पनहेड़ा के ही रहने वाले हैं। घायलों ने मामले की सूचना संबंधित थाना छायसा पुलिस को दे दी है। और पुलिस ने ही उन्हें एमएलआर रिपोर्ट और मेडिकल सहायता के लिए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल भेजा है। जहां घायलों का कहना है कि वे अब आरोपियों के खिलाफ कानून कार्रवाई करना चाहते हैं।