बल्लबगढ़: सराय एरिया से देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सराय एरिया से देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अश्विनी है जो फरीदाबाद के पल्ला का रहने वाला है। आरोपी देसी कट्टा दिल्ली के सदर बाजार से ₹4000 में खर्च कर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।