बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Bijnor, Bijnor | Jul 10, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छजुपुर निवासी अंकुश कुमार ने थाने में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपांशु कश्यप व जयपाल के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए दीपांशु को गिरफ्तार किया है। और जेल भेज दिया है।