बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी एक अभियुक्त कों अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 10, 2024 बिजनौर में एसपी के आदेश पर अवैध शस्त्रों की बिक्री आदि की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम शंकर है। बिजनौर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने शंकर की तलाशी ली तो उसके पास अवेध चाकू बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने शंकर को जेल भेज दिया है