निशान महिला मंडल की ओर से 55वीं निशान यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। निशान की पूजा-अर्चना नैंसी वर्मा ने कराई। इसके बाद दुर्गा कॉम्प्लेक्स, झंडा चौक से निशान यात्रा शुरू हुई, जो स्टेशन रोड, अड्डी बंगला होते हुए भालोटिया मोहल्ला स्थित पोद्दार निवास श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ श्याम बाबा को निशान अर्पित किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में जलती रहे खाटू वाले जोत तेरी जलती रहे, मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा सब तेरा, मेरा तो कुछ भी नहीं तथा दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, रास्ते से उठाकर सीने से लगाया है जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाए।निशान यात्रा में कृतिका मोदी, मुरली शर्मा, पूजा शर्मा, सारिका केडिया, अंजना केडिया, शालिनी सेट, रेखा केसरी, जूही और अंजू देवी सहित महिला मंडल की सदस्य शामिल रहीं। जजमान के रूप में नैंसी वर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लेने आज खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर सहित अन्य भजनों का गायन किया। वहीं निशान को ऊंचा रखकर श्याम बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर नजर आए।
Koderma, Kodarma | Aug 23, 2026