सिहोरा: तहसील कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत और भारत कृषक समाज संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न
तहसील कार्यालय सिहोरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, भारतीय किसान संगठन, भारतीय किसान संघ, भारत कृषक समाज, के संयुक्त मोर्चा के द्वारा कृषि समस्याओं को हल कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी महोदय, बिजली विभाग, नहर विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग के साथ बैठक हुई।