महावन: चंदा जुटाकर मिट्टी डलवाई, फिर भी जलभराव बरकरार, वार्ड नंबर 14 के वासिंदों ने नगर निगम में सौंपा ज्ञापन
मथुरा के वार्ड 14 में सड़क, नाली और जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गली की हालत लंबे समय से खराब है। राहत के लिए लोगों ने आपस मैं चंदा इकट्ठा किया और गली में आने-जाने का वैकल्पिक मार्ग बनवाया लेकिन अभी तक किसी ने शुद् नहीं ली