नरकटियागंज: नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के पास से चोरी हुई बाइक नरकटियागंज के वार्ड 16 में लावारिस हालत में मिली
नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के पास से चोरी हुई बाइक नरकटियागंज के वार्ड 16 में लावारिस हालत में मिली है। बाइक को पुलिस ने बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 16 में लावारिस हालत बाइक मिली है। बाइक में पेट्रोल नहीं था। ऐसा लग रहा है कि बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर चोर बाइक को यही छोड़ कर फरार हो गया है।