धरहरा: धरहरा में किसानों के लिए विशेष अभियान, पंचायतों में फॉर्मर आईडी कार्ड शिविर, अंचलाधिकारी के नेतृत्व में किसान
धरहरा प्रखंड अंतर्गत महगामा पंचायत के लड़ैयाटांड़ तथा आजिमगंज पंचायत के कुमारपुर घटवारी गांव में किसानों का फॉर्मर आईडी कार्ड बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अंचलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना निबंधन कराया।