भभुआ: भभुआ पुलिस ने सारंगपुर मोड़ से शराब के नशे में बाइक सवार को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 30, 2026 सारंगपुर मोड़ से भभुआ पुलिस ने शराब के नशे में एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आज गुरुवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी मनोज सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कृष्णा पटेल बताया जाता है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सारंगपुर के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। पुलिस उस घटना को लेकर जांच करने पहुंची थी।