सहजनवा: सहजनवा के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमटौरा में अज्ञात कारणों से आग लगने से नगदी समेत हजारों का सामान जलकर हुआ खाक
सहजनवा की गीड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमटौरा गांव में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिसके बाद जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा, 40,000 नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया, अमटौरा गांव के उग्रसेन सिंह के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से यह हादसा हो गया, यह तो शुक्र था कि हादसे में और कोई बड़ी हानि नहीं हुई।