सहजनवा: सहजनवा के गीडा थाना स्थित सेक्टर 13 में फैक्ट्री में हुए बॉयलर के ब्लास्ट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत
सहजनवा के गीड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 13 स्थित फास्ट फूड के फैक्ट्री में बॉयलर के ब्लास्ट होने से सात मजदूरों में से आज इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, डॉक्टरों की माने तो वह कारी 95% झुलस गया था और पिछले तीन दिन से इलाज चल रहा था, जिसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।