कानपुर: गोविंद नगर थाने की पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
गोविंद नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।गोविंद नगर क्षेत्र की फैक्ट्री एरिया से हुई तीन पहिया लोडर चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अमन सिंह चंदेल उत्कर्ष गुप्ता रोशन सविता को दामोदर नगरसे गिरफ्तार किया है।