सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सुनवाई, मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डूंगरिया पहुंचकर विरोध करने का ऐलान किया और लोगों से साथ आने की अपील की।