चौहटन: सीमा पर सपनों का मैदान: नेत्राड में ग्रामीणों ने अपनी जेब से रच दी खेल क्रांति, शिक्षा और भविष्य को दी नई उड़ान
ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि नेत्राड गांव के भादुआ का तला स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मैदान आज ग्रामीण संकल्प की कहानी कह रहा है। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मालाराम, व्याख्याता सीमाराम सहित ग्रामीण अपने निजी ट्रैक्टरों से मैदान का समतलीकरण कर रहे हैं। 26 जनवरी को उपजे विचार ने जनआंदोलन का रूप लिया, जहां किसी ने सौ, किसी ने हजार तो किसी ने पांच हजार