मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और बचाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रही है।
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रायगढ़ के सरिया तहसील के जलमग्न गांवों में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी नाव के जरिए बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर माताओं-बहनों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का हाल जाना तथा उनकी तत्काल जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया—“आप चिंता न करें, सरकार और पूरा प्रशासन आपके साथ है।”
मंत्री ने अधिकारियों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #FloodRelief #Raigarh #DisasterManagement